गाय ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा, कोरोना से निजात पाने के लिए भगवान मान होने लगी पूजा

By: Ankur Mon, 24 May 2021 1:52:51

गाय ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा, कोरोना से निजात पाने के लिए भगवान मान होने लगी पूजा

बिहार के कटिहार में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जो कौतूहल का विषय बना हुआ है। यहां एक गाय ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया हैं जिसके दो मुंह हैं अर्थात चार आंखें और दो कान हैं। इस कोरोनाकाल में हुए इस कारनामे को सभी चमत्कार कह रहे हैं और गाय के बच्चे को भगवान का रूप मां रोज पूजा कि जाती हैं ताकि कोरोना से निजात मिल सके।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फसिया कुशवाहा टोला में किसान सुनील सिंह के घर गाय ने इस बच्चे को जन्म दिया जिसे कुदरत का करिश्मा कहा जा रहा है। इस विचित्र बच्चे की खबर जैसे ही गांव एवं आसपास के इलाके में फैली देखने वालों का तांता लग गया। गांव के वृद्ध निधन मंडल कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा है। निश्चित तौर पर कोरोना काल के दौरान भगवान ही विश्व कल्याण के लिए इस रूप में आए हैं। संजू देवी कहती हैं कि वह हर दिन पूजा करती हैं, ताकि भगवान इस रूप की पूजा करने से कोरोना से निजात मिल जाए।

लोग गाय के इस अद्भुत बच्चे को पूजने लगे। लोगों ने बताया कि गाय ने दो मुंह, चार आंख वाले बच्चे को जन्म दिया है, जिसे कुदरत का करिश्मा कहा जा सकता है। लोग इसे दैवी अवतार मान रहे हैं। कोई इसे भगवान लक्ष्मी जी का रूप बता रहा है, तो कोई भगवान विष्णु का। स्थानीय लोग कहते हैं कि विपदा की इस घड़ी में भगवान गाय के रूप में अवतरित हुए हैं। फिलहाल पूरे गांव में गाय का यह बच्चा कौतूहल का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े :

# VIDEO : शख्स ने भाप लेने का निकाला ऐसा देसी जुगाड़ जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान

# पति ने सॉरी नहीं बोला तो उसके ऊपर बैठ गई पत्नी और ले ली जान

# यहां 58 बंदरों को किया गया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन, वजह कर देगी आपको भी हैरान

# महिला ने वजन घटाने के लिए पी लिया अपना ही यूरिन, लगाती हैं चेहरे पर भी

# VIDEO : लाइव परफॉर्मेंस के दौरान युवक ने की महिला सिंगर का प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, फिर हुआ ये

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com